कार्तिक पूर्णिमा में नहाने गई युवती की डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 05 नवंबर 2025। परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नहाने के लिए घर के पास तालाब में गई। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि डोंगरीगुड़ा निवासी हेमबती मौर्य पिता केदार मौर्य 30 वर्ष अपने परिजनों के साथ बुधवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घर के पास ही तालाब में नहाने के लिए सुबह 2 बजे गई हुई थी, तालाब में नहाने के दौरान अचानक से उसका पैर गहराई में चला गया, जहाँ हेमबती डूब गई, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, हेमबती को पानी से निकालने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया, वही शव के घर पहुँचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Next Post

हसदेव नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, एक की डूबने से हुई मौत, जानकारी होते ही परिवार में पसरा मातम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 05 नवंबर 2025। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती करण घाट के पर पुरानी बस्ती ब्राह्मण मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ स्नान करने सुबह के वक्त आए हुए थे जहां 12 वर्षीय निखिल अपने दो दोस्तों के साथ […]

You May Like

चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी....|....यूनियन बैंक का दमदार Q1 प्रदर्शन, ₹5,332 करोड़ का मुनाफा....|....पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार