उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का बड़ा एक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उज्जैन, 01 सितंबर 2026। शहर में सुगम यातायात और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। गाड़ी अड्डा चौराहा से केडी गेट होते हुए सोमवरिया तक बनने वाले 2.2 किलोमीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

सड़क की जद में आए धार्मिक स्थलों के हिस्से हटाए
इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने जोन-1 के अंतर्गत केडी गेट स्थित मदीना मस्जिद (जमीयतुल कुरेश कस्साबान कसाई वाड़ा) और शिया दाऊदी बोहरा जमात की दाऊल इमारत के चौड़ीकरण की जद में आ रहे प्रभावित हिस्सों को हटाया।

पोकलेन और जेसीबी से हटाए गए निर्माण
चौड़ीकरण की जद में आ रहे निर्माणों को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हिस्सों को हटाने का काम किया।

अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान
पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर और भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने प्रभावित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की।

18 मीटर चौड़ा मार्ग बनने से घटेगा ट्रैफिक दबाव
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, 18 मीटर चौड़े इस मार्ग के बनने से केडी गेट और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुचारू हो सकेगा। प्रभावित हिस्सों को हटाने के बाद आगे के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

शहडोल में दो चर्चित हत्याकांडों का फैसला

शेयर करेसात दोषियों को उम्रकैद, तलवार-लाठी से हमले में गई थी जान इंडिया रिपोर्टर लाइव शहडोल, 01 सितंबर 2026। जिले के बुढ़ार एवं शहडोल में हुए दो अलग-अलग चर्चित हत्याकांडों के कुल सात आरोपियों को आज न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय बुढ़ार से सजा […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई