एयर इंडिया को झटका! रिफंड में देने होंगे 988 करोड़ रुपये, लगी ₹11 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। यूएस की सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रम में बदलाव से प्रभावित यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में हुए के लिए एयर इंडिया (Air India) पर 14 लाख डॉलर (11.38 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

क्या कहते हैं अमेरिका के नियम?

अमेरिकी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में कुल 60 करोड़ डॉलर लौटाने का निर्देश दिया गया है। एयर इंडिया को भी 12.15 करोड़ डॉलर (988 करोड़ रुपये) लौटाने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि कहा कि एयर इंडिया का यात्रियों के अनुरोध पर रिफंड करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों का विरोधाभासी है। अमेरिकी सरकार ने यह नियम बना रखा है कि उड़ान रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर रिफंड करने होंगे।

एक विभागीय जांच में यह पाया गया कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधे से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई करने में निर्धारित 100 दिनों से अधिक समय लगाया। रिफंड में देरी के ये मामले टाटा समूह के हाथों एयर इंडिया का अधिग्रहण होने के पहले के हैं। एयर इंडिया के अलावा फ्रंटियर, टीएपी पु्र्तगाल, एयरो मेक्सिको, ईआई एआई और एविएंका एयरलाइंस पर भी अमेरिकी सरकार ने जुर्माना लगाया है।

Leave a Reply

Next Post

उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक पर विस्फोट की जांच करेगी राजस्थान ATS-SOG, गहलोत सरकार का फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। राजस्थान में उदयपुर के पास एक रेलवे पुल की पटरी पर हुए विस्फोट की जांच राजस्थान आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस-एसओजी) से करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार