मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम…तीन दिन से घर के बाहर लगा था ताला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून 14 जून 2023। घर पर पति-पत्नी की सड़ी हुईं लाशें मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला देहरादून का है, जहां एक घर में पति-पत्नी की लाशें मिलीं जोकि तीन दिन पुरानी बताई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि मृतक दंपत्ति का 4-5 दिन का बच्चा लाशों के बीच जिंदा मिला। मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी थी। क्लेमेंट टाउन मय थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया है। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि युवक ने उधार लिया हुआ था, जिसे नहीं चुका पाने के कारण उनसे पत्नी सहित सुसाइड कर लिया।

13 जून को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक घर से टर्नर रोड पर मौजूद घर में किसी की डेड बॉडी हो सकती है क्योंकि काफी बदबू आ रही है। सूचना पर क्लेमेंट टाउन मय थाना पुलिस थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ टर्नर रोड पर मौजूद मकान पर पहुंचे, जिसके कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी मौके पर दरवाजे की जाली काटकर कुंडी खोली गई कमरे में देखा तो महिला और पुरुष की लाश फर्श पर पड़ी हुई थीं, जो फूल चुकी थीं और सड़ने लगी थीं, कमरे में काफी खून जमा था।

पुलिस की टीम ने घर के अंदर छानबीन की उन्हें एक कमरे से 4-5 दिन का बच्चा मिला, वह जीवित था। पुलिस ने तत्काल ही एंबुलेंस के जरिए बच्चे को दून चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और जांच कराई। पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले, जो खून मिला वह उनकी और मुंह से निकला हुआ था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

चार महीने पहले ही इस मकान में रहने आए थे

पुलिस के मुताबिक कमरे में शव सहारनपुर जिले के नागल थाना के चहलोली इलाके के रहने वाले 25 साल के काशिफ पुत्र मोहतशिम और उसकी पत्नी 22 साल की अनम के हैं। वह चार महीने पहले ही इस मकान में रहने आए थे। मकान मालिक का नाम सोहेल है और वह जोशियाडा उत्तरकाशी का रहने वाला है। मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो जानकारी मिली कि काशिफ की दो शादियां हो चुकी थीं। पहली शादी से उसको 5 साल की बच्ची है। वहीं, एक साल पहले उसने अनम नाम की युवती से शादी की थी, जो कुछ दिन पहले ही मां बनी थी।

पहली पत्नी से की आखिरी बार बात

पहली पत्नी का नुसरत ने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन से उसका पति फोन नहीं उठा रहा था और उनकी आखिरी बात 10 जून को रात 11 बजे हुई थी। काशिफ ने बताया था कि वह 11 जून को गांव आएगा क्योंकि उसने किसी को 5 लाख रुपए वापस लौटाने थे जो उसने उधार लिया था। दो-तीन से फोन रिसीव नहीं हुआ और फिर फोन बंद हो गया था, मैं जब यहां आई तो देखा कि घर बंद मिला, फिर मैंने अपने सास-ससुर और देवर को इसके बारे में बताया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी और सिद्धारमैया समेत कई कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जून 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, भाजपा ने राहुल गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ यहां की अतिरिक्त […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण