राहुल गांधी और सिद्धारमैया समेत कई कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जून 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, भाजपा ने राहुल गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ यहां की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज करवाया है।  पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली इस अदालत ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (मानहानि) व 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराध का संज्ञान लिया है तथा मामले की सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। विशेष अदालत ने मंगलवार को इस संबंध में सभी प्रतिवादियों को समन जारी करने का निर्देश दिया। भाजपा के राज्य सचिव एस केशव प्रसाद ने विज्ञापनों में झूठे दावे कर पार्टी की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाने वाली यह निजी शिकायत नौ मई को दायर की थी।

शिकायत के मुताबिक, केपीसीसी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पांच मई को प्रमुख अखबारों में प्रकाशित विज्ञापन में दावा किया था कि राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार ‘भ्रष्टाचार में लिप्त थी’ और उसने पिछले चार वर्षों में डेढ़ लाख करोड़ रुपए लूटे हैं। शिकायत के अनुसार, विज्ञापन में केपीसीसी की ओर से किए गए दावे ‘पूरी तरह से बेबुनियाद, पूर्वाग्रह से ग्रसित और मानहानिकारक थे।’

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा 2 दशकों तक भारत-अमेरिका संबंधों को देगी संस्थागत स्वरूप: यूएस राजनियक रिचर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 14 जून 2023। भारतीय मूल के एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच अगले दो दशक के लिए सहयोग बढ़ाने और उसे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल