विराट ने 5वें सालगिरह पर लिखा प्यार भरा संदेश, पत्नी अनुष्का ने दी प्रतिक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022।  11 दिसंबर 2017, वह दिन जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। यह उनकी शादी की 5वीं सालगिरह है और इस मौके पर विराट कोहली ने अपने प्यार के नाम एक प्यारा सा संदेश लिखा है।

उन्होंने लिखा इस यात्रा के 5 साल हो गए हैं। मैं तुम्हें पाकर धन्य हूं और तुम्हें पूरे दिल से प्यार करता हूं। उनके इस पोस्ट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भी रिप्लाई आया है। उन्होंने लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि आपने ‘पेबैक’ पोस्ट नहीं किया। कोहली अक्सर अनुष्का से शादी करने के फैसले को अपने जीवन का सबसे बड़ा मोड़ बताते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि “अनुष्का का मेरे जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। आखिरकार, आपके जीवन का प्रभाव आपके खेल पर भी पड़ता है। खेल जीवन का हिस्सा है। मैं सभी सही कारणों से पूरी तरह से बदला हुआ आदमी बन गया हूं। मैं सही तरीके से विकसित हुआ हूं।

बांग्लादेश दौरे पर हैं विराट

फिलहाल विराट कोहली बांग्लादेश दौरे पर हैं और 10 दिसंबर को उन्होंने 3 साल बाद वनडे क्रिकेट में अपना 44वां शतक भी लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में 91 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। अब उनसे केवल सचिन तेंदुलकर आगे हैं। विराट के पास इस संख्या को बढ़ाने के और चार मौके हैं। टीम इंडिया अब बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

बैंकों ने पिछले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये के एनपीए राइट ऑफ किए, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 दिसंबर 2022। बैंकों ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान 10,09,511 करोड़ रुपये के खराब ऋण यानी एनपीए को राइट ऑफ कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी। वित्त मंत्री ने राज्यसभा में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए), […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां