संदिग्ध परिस्थतियों में एक्ट्रेस की मौत : तमिल एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

indiareporterlive
शेयर करे

नहाने गईं चित्रा बाहर ही नहीं आईं, दरवाजे खोलने पर मिला शव

हाल ही में चेन्नई के मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि के साथ हुई थी सगाई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबरें आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार की सुबह की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा के निधन की दुखद खबर के साथ हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीजे चित्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वीजे चित्रा का शव एक होटल के कमरे में लटका हुआ मिला है। वीजे चित्रा की उम्र महज़ 28 साल थी। उनके निधन की खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

हाल ही में चित्रा की सगाई चेन्नई के मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि के साथ सगाई हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीजे चित्रा अपने मंगेतर हेमंत रवि के साथ ही होटल के कमरे में रुकी हुई थीं। चित्रा की मौत के बाद पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज केस की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दिए बयान में हेमंत रवि ने बताया कि “चित्रा देर रात करीब ढ़ाई बजे शूटिंग खत्म कर होटल लौटी थीं। होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी गई और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से चित्रा का शव लटका मिला।”

पुलिस को चित्रा के शव के पास से कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ है। चित्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। हांलाकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। जिसके चलते उन्होने इतना बड़ा कदम उठाया है। चित्रा के खुदकुशी मामले में अभी उनके मंगेतर से पूछताछ की जानी बाकि है।

आपको बता दें, कि चित्रा ने कई पॉपुलर शोज़ में काम किया था। साथ ही वह कई शोज़ होस्ट भी कर चुकी थीं। तमिल सीरियल्स की वजह मशहूर अदाकारा रही थीं। उन्हें पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, इस सीरियल में वह मुलई की भूमिका निभा रही थीं। यह सीरियल विजय टीवी पर प्रसारित होता है।0

मौत से कुछ घंटे पहले ही की थी आखिरी पोस्ट

चित्रा कामराज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अंतिम पोस्ट की थी, जो एक फोटो थी। इसमें चोतरा मुस्काते हुए पोज देती नजर आ रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को सोनाखान जाएंगे : शहीद वीर नारायण सिंह दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे सोनाखान पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.10 बजे से 2.10 बजे तक सोनाखान में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह दिवस कार्यक्रम में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान