कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे सिद्धू? अब अरविंद केजरीवाल ने दिया यह बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जुलाई 2012। पंजाब में जारी कांग्रेस की रार के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां संकेत दिए हैं कि वह आम आदमी पार्टी जॉइन कर सकते हैं तो वहीं अब अरविंद केजरीवाल के बयान ने भी सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ ने हमेशा उनके विजन को पहचाना। अब आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है उन्हें बहुत खुशी हुई कि विपक्षी नेता भी उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।

दिल्ली सीएम ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी होती है कि आम आदमी पार्टी इतना अच्छा काम कर रही है कि विपक्षी पार्टियां और विपक्षी नेता भी हमारी तारीफ करते हैं। हमें इससे प्रोत्साहन मिलता है।’ अरविंद केजरीवा आज गोवा दौरे पर हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने इसके अलावा गोवा की जनता से वादा किया है कि अगर अगले चुनावों में उनकी पार्टी की सरकार आती है तो हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी। गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई। गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते हैं।

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ में पढ़ी थी कसीदे
सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा था कि मेरे विजन और पंजाब के लिए काम को आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है। फिर चाहे वह 2017 से पहले की बात हो, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार हो या बिजली संकट का सामना। सिद्धू ने कहा कि आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं तो यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

वाराणसी से पीएम मोदी ने साधा मिशन 2022, यूपी में हुए बदलावों पर प्रधानमंत्री का फोकस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे और करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी का पूरा फोकस यूपी में हो रहा बदलाव पर रहा। उन्होंने सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए यूपी में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक