हैदराबाद में मेसी की मौजूदगी से फैन्स में जबरदस्त उत्साह, राहुल गांधी ने भी की मुलाकात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडियारिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 14 दिसंबर 2025। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार की रात फुटबॉल के फैंस के दिलों-दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ गई। दरअसल स्टेडियम में मौजूद लोग फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी की मौजूदगी के गवाह बने। लियोनेस मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं और कोलकाता के बाद मेसी शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। 

मेसी ने भारत में मिले प्यार के लिए दिया धन्यवाद
मेसी ने हैदराबाद में एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। मेसी ने इस दौरान फुटबॉल भी खेला और दर्शकों का मनोरंजन किया। एग्जीबिशन मैच के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मेसी को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। मेसी ने एग्जीबिशन मैच के बाद कहा, ‘सभी को हेलो। मैं इस प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सच कहूं तो, यहां आने से पहले, इस पूरे समय के दौरान, पिछले विश्व कप के दौरान मैंने बहुत कुछ देखा। हां, आपके स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत में आपके साथ ये दिन बिताना हमारे लिए सम्मान की बात है। इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में हुआ हंगामा
मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई, लेकिन खराब व्यवस्था के कारण कोलकाता के कार्यक्रम में माहौल गर्म हो गया। सॉल्ट लेक स्टेडियम से मेसी के जल्दी चले जाने से फैंस नाराज हुए और उन्होंने जमकर बवाल काटा। हालांकि, इसके बाद मेसी कोलकाता से हैदराबाद पहुंचे जहां उन्होंने एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। अब मेसी रविवार को मुंबई दौरे पर जाएंगे। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के भीतर पानी की बोतलें, धातु की वस्तुएं और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने कहा कि इनके साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिए वॉच टावर भी लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-NCR की हवा जहरीली: गैस चैंबर बनी राजधानी, एनसीआर में भी बिगड़े हालात; कई इलाकों में 500 पहुंचा AQI

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। हवा की धीमी गति और खराब मौसम ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई। वहीं, स्मॉग की मोटी चादर भी […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट