बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग-भिलाई, 07 सितंबर 2026। भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि BSP से हजारों करोड़ रुपए का लोहा चोरी हुआ है और इसके तार सीधे CM हाउस से जुड़े हैं। बैज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ CBI और ED से जांच कराने की मांग की है।

बैज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कोयला चोरी से लेकर बस्तर में आयरन चोरी तक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट से भी हजारों करोड़ रुपए का लोहा चोरी होने का आरोप लगाया। सरकार पर सवाल उठाते हुए बैज ने कहा कि इस सरकार में क्या नहीं चल रहा और क्या चोरी नहीं हो रही है? दरअसल, दुर्ग में कांग्रेस का 3 दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस दौरान बैज ने ये बातें कहीं।

बैज बोले- जांच नहीं करवा रहे, मतलब चोर की दाढ़ी में तिनका है

बैज ने आगे कहा कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाए। बैज ने कहा कि भाजपा विधायक खुद मामला उठा रहे हैं, फिर भी सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। बैज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सवालों के जवाब देने से बच रहे हैं। बैज ने लोहा चोरी के तार CM हाउस से जुड़े होने और भाजपा सरकार के संरक्षण में चोरी होने का भी आरोप लगाया।

देवेंद्र यादव के मुद्दा नहीं उठाने पर बोले- उनसे पूछिए

BSP भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव हैं। निजीकरण और हाउस लीज जैसे मुद्दों को लेकर देवेंद्र यादव सत्याग्रह और भूख हड़ताल कर चुके हैं। हालांकि, लोहा चोरी के मामले में उनके चुप रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जब दीपक बैज से पूछा गया कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह सवाल देवेंद्र यादव से ही पूछा जाना चाहिए। बैज ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आया था मामला

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला उस समय सामने आया, जब दुर्ग पुलिस ने अकलोरडीह स्थित एक कबाड़ यार्ड में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक, करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपए बताई गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। BSP के अधिकारी हिमांशु भूषण मल्लिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाद में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 18 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में CISF के जवानों पर भी कार्रवाई की गई। इस मामले में अब तक 5 से ज्यादा आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनमें कथित मास्टरमाइंड संजय सिंह भी शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

मनिका प्लास्टेक आईपीओ की दस्तक से गरमाया बाजार

शेयर करेमनिका प्लास्टेक का बाजार में वार! 11 सितंबर से खुलेगा आईपीओ  इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 08 सितंबर 2026। प्राइमरी मार्केट में एक और कंपनी निवेशकों के सामने दस्तक देने जा रही है। मनिका प्लास्टेक लिमिटेड का आईपीओ 11 सितंबर 2026 को खुलेगा और 16 सितंबर को बंद […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'