महिलाओं की हेल्थ केयर को नई ताकत देगा मुंबई का ‘ऐम्बर विंग’

शेयर करे

यामी गौतम धर बनीं महिलाओं की हेल्थ अवेयरनेस की नई आवाज़

अब महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे मिलेगी एडवांस मेडिकल केयर

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 मई 2026। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य जांच व निवारक देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्या हॉस्पिटल्स ने महिलाओं के लिए समर्पित अत्याधुनिक “ऐम्बर विंग” का शुभारंभ किया। इस खास अवसर पर अभिनेत्री यामी गौतम धर ने भी पहल से जुड़कर महिलाओं से अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की।

55 अतिरिक्त बेड और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित यह नया विंग महिलाओं को कार्डियोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, कॉस्मेटिक और क्रिटिकल केयर जैसी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसी के साथ अस्पताल ने ‘द ऐम्बर प्रॉमिस फॉर विमेंस हेल्थ’ पहल भी शुरू की, जिसका उद्देश्य महिलाओं में नियमित हेल्थ चेकअप और समय पर इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

यामी गौतम धर ने कहा, “महिलाएं हमेशा परिवार को पहले रखती हैं और अपनी सेहत पीछे छूट जाती है। समय पर जांच और निवारक देखभाल बेहद जरूरी है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी पहल का हिस्सा हूं जो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रही है।” सूर्या हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र एस. अवस्थी ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय, सुरक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।”

Leave a Reply

Next Post

अब बिना सर्जरी मिलेगा परफेक्ट बॉडी शेप, मुंबई में लॉन्च हुआ एवोल्वेक्स 

शेयर करेअब बिना अस्पताल में भर्ती हुए मिलेगा ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 मई 2026। मुंबई में अब बॉडी कॉन्टूरिंग और स्किन टाइटनिंग के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। वैश्विक एस्थेटिक टेक्नोलॉजी कंपनी इनमोड ने ज्वेल हॉस्पिटल में अपनी अत्याधुनिक नॉन-इनवेसिव डिवाइस […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ