प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई दी और कामना की कि आने वाले समय में ये राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मनोरम दृश्यों और असाधारण सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इसके उत्साही और मेहनती नागरिक राष्ट्र की प्रगति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और साथ ही राज्य की विविध जनजातीय संस्कृति राष्ट्र को अपार समृद्धि प्रदान करती है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”अरुणाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं आशा है कि आने वाले समय में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूता रहेगा।”

एक अन्य संदेश में प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और चिरस्थायी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है और इसकी मजबूत सामुदायिक भावना और सौम्य लोग दया एवं करुणा जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं।

मोदी ने कहा कि परंपराओं, संगीत और रोजमर्रा की जिंदगी के अन्य पहलुओं में झलकने वाली समृद्ध मिजो विरासत बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने लिखा, ”आने वाले वर्षों में मिजोरम विकास के पथ पर अग्रसर हो और नयी नयी उपलब्धियां हासिल करे।” अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा मिला था। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार का एक साल पूरा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट कार्ड किया पेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 फरवरी 2026। दिल्ली की भाजपा सरकार ने आज अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है, इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट