पति से झगड़े के बाद ग्रामीणों को बताने घर से निकली महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी 30 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार देर रात हाथी ने पटक-पटक कर एक महिला की जान ले ली। इतनी बुरी तरह से हाथी ने महिला को मारा की उसके शव क्षत-विक्षत होकर आसपास बिखर गया। सिर्फ महिला का चेहरा ही सलामत बचा है, जिससे शव की पहचान की जा सकती है। पति से झगड़ा होने के बाद महिला घर से निकली थी। सूचना मिलने पर सुबह वन विभाग की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने उसकी बेटी को मुआवजा देने की मांग रखी है।

जानकारी के मुताबिक, मगरलोड थाना क्षेत्र में भालुचुआ गांव के कमारपारा निवासी कमला बाई (61) का रविवार रात उसके पति पपीत राम से किसी को बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर कमला बाई ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए घर से निकल गई। निस्तारी तालाब में पास रात करीब 12 बजे हाथियों ने कमला बाई पर हमला कर दिया। उसे जमीन में पटक-पटक कर मारा। सिर, धड़ और पैर भी अलग-अलग कर दिए।

देर रात ही जानकारी मिलने पर केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा कर शांत किया। इसके बाद सुबह टुकड़े एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हाथियों ने गांव के केला बाड़ी और धान खरही को नुकसान पहुंचाया है। डीएफओ धमतरी सतोविषा समाजदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथियों को लेकर मुनादी कराने और लोगों से सावधान रखने के लिए कहा है।

मुआवजे की राशि किसे मिले तय नहीं
डीएफओ सतोविषा समाजदार ने बताया कि मुआवजा राशि के तौर पर 6 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह मुआवजा राशि किसे दी जाएगी, यह स्पष्ट नहीं है। उपसरपंच का कहना है कि पपीत राम महिला का पति नहीं है। वह पहले से शादीशुदा है और इसे रखा था। ग्रामीणों ने महिला की बेटी को मुआवजा देने की मांग रखी है। इस संबंध में कलेक्टर और सीसीएफ से भी सलाह ले रहे हैं। फिलहाल तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपए परिवार को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेलर की टक्कर से हेडमास्टर की मौत: बेटे की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने नागपुर-रायपुर हाईवे जाम किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजनांदगांव 30 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक हेडमास्टर की मौत हो गई। वह बाइक से अपने बेटे के साथ स्कूल जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही