हिमानी नरवाल हत्याकांड: हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी; सूटकेस में मिला था कांग्रेस कार्यकर्ता का शव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 03 मार्च 2025। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के हिमानी हत्याकांड को लेकर एसपी से बातचीत की। उन्होंने कहा है कि पुलिस व सरकार पीड़ित परिवार के लिए जल्द न्याय सुनिश्चित करे। दोषी को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस हिमानी के परिवार संग खड़ी है। पूर्व सीएम हुड्डा के निर्देश पर विधायक भारत भूषण बत्रा और विधायक इंदु राज नरवाल हिमानी नरवाल के घर पहुंचे। हुड्डा ने फोन पर परिवार से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बढ़ता अपराध, खासतौर पर महिलाओं के विरुद्ध वारदातें गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र नारायणगढ़ में भी एक बसपा नेता की हत्या हुई थी। इससे पहले बहादुरगढ़ में इनेलो नेता और हांसी में जजपा नेता की हत्या हो चुकी है।

प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा विधायक फिरौती की वारदातों के शिकार हो चुके हैं। कानून व्यवस्था का इस कद्र दिवाला पिट चुका है कि खुद भाजपा नेता और पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। हुड्डा ने कहा कि हिमानी हत्याकांड में पुलिस और सरकार को उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने की मानसिकता वाले तमाम लोगों को इससे कड़ा संदेश मिले।

Leave a Reply

Next Post

'महाकुंभ की सफलता भगवान सोमनाथ को समर्पित की', मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 03 मार्च 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम ने हर देशवासी के स्वास्थ्य और समृद्धि की भी प्रार्थना की। साथ ही मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के सामने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ