‘पता लगाओ कि दुर्घटना कैसे हुई और कौन जिम्मेदार है’, अहमदाबाद विमान हादसे पर मल्लिकार्जुन खड़गे की केंद्र सरकार से अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 13 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। खड़गे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में जल्दी बुलाए गए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि हादसे से प्रभावित लोगों को पूरी सहायता दी जाए। खड़गे ने कहा, ‘सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज मिले, साथ ही पीड़ितों को आर्थिक और चिकित्सीय मदद भी दी जाए।

खड़गे ने इस दुखद घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज से करवाई जाए, ताकि यह पता चल सके कि दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। खड़गे बोले, ‘जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पायलट पर समय से पहले उड़ान भरने का दबाव था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 169 भारतीय यात्रियों और 53 विदेशी नागरिकों की जान जाने की पुष्टि हुई है। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। खड़गे ने सरकार से मांग की कि जिन लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उन्हें भी उचित मुआवज़ा दिया जाए।

इस दौरान बेलगावी से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताया। वे इन दिनों कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलबुर्गी जिले के दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का निशाना: विमान हादसे पर 'भाग्य' नहीं, जवाबदेही तय करें गृह मंत्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 13 जून 2025। कांग्रेस ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि मौके का दौरा करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह “भाग्य पर व्याख्यान देने” के बजाय जवाबदेही तय करने का वादा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण