ऐश्वर्या राय के सवाल पर बोले मणिरत्नम, मैं स्वार्थी हूं और निर्दयी भी, मेरा कोई लकी चार्म नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 अप्रैल 2023। निर्माता, निर्देशक मणिरत्नम के साथ काम करने का हर कलाकार का एक सपना होता है, चाहे वह साउथ इंडस्ट्री से हो या फिर बॉलीवुड से। साउथ के अलावा उन्होंने हिंदी दर्शकों को ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’ जैसी कालजयी फिल्में दी हैं। फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ के बाद मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ इस हफ्ते 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में फिल्म चियान विक्रम, कार्ति, जयम रवि, ऐश्वर्या राय, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, जयराम जैसे दिग्गज सितारे हैं। मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के सभी कलाकारों से यही सुनने को मिला कि मणि सर के साथ काम करना, सपना पूरा होने जैसे है।

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों का मणि रत्नम के साथ काम करने का सपना रहा है और जिसे उनके साथ काम करने का मिला हैं वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं। लेकिन, क्या मणि रत्नम भी अपने लिए किसी को ‘लकी चार्म’ मानते हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया और साथ यह भी कहा कि सिनेमा के प्रति शुरू से ही उनका नजरिया भारतीय सिनेमा ही रहा है। पैन इंडिया सिनेमा हमेशा उनके लिए इंडिया ही रहा है।   

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत मणि रत्नम की फिल्म ‘इरुवर’ से की थी। वह मणि रत्नम को अपना गुरु मानती हैं और हमेशा एक सच्चे शिष्य की तरह गुरु -शिष्य परम्परा को उन्होंने निभाया है। फिल्म ‘इरुवर’ के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन ‘युवा’, ‘रावण’ जैसी फिल्में मणि रत्नम के साथ काम कर चुकी हैं।  ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ के बाद अब ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ रिलीज हो रही है।  मणि रत्नम से जब सवाल किया गया कि क्या वह ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना लकी चार्म मानते हैं ? 

यह सवाल सुनकर कुछ देर मणि रत्नम सोचते रहे और फिर जब उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया तभी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी सीट से उठकर मणि रत्नम के पैर छुए। मणि रत्नम ने कहा, ‘इस मामले में मैं थोड़ा स्वार्थी भी हूं और निर्दयी भी। मेरा कोई लकी चार्म नहीं है। फिल्मों में सिर्फ उन्हीं एक्टर को कास्ट करता हूं, जो प्रतिभावान हैं। मुझे लगता है, इस मामले में हर फिल्मकार थोड़ा स्वार्थी और निर्दयी होता है क्योंकि उसे सिर्फ अपने  फिल्म की परवाह होती है। मैं किसी भी कलाकार से तभी सम्पर्क करता हूं, जब मुझे लगता है कि मेरी फिल्म में उसके लायक रोल है।’

ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में निर्माता, निर्देशक मणि रत्नम ने कहा, ‘ऐश्वर्या राय के लिए जब भी कोई किरदार मेरी समझ में आया तो मैंने उसने संपर्क किया। हर फिल्म में वह मेरी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। यह कोई लक या आकर्षण नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व है, जिससे वह अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करती हैं।’

Leave a Reply

Next Post

स्वर्णकार भवन, कैलाश मोड में सरगुजा "युवा" स्वर्णकार समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सरगुजा 26 अप्रैल 2023। स्वर्णकार भवन, कैलाश मोड में सरगुजा “युवा” स्वर्णकार समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें पूर्व सरगुजा स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष व संरक्षक श्री अखिलेश सोनी जी एवं वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सोनी जी के मुख्य अतिथ्य में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक