विकसित भारत संकल्प यात्रा एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंची, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 नवंबर 2023। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (वीबीएसवाई) पहले दिन देशभर की 259 ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी से अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके तहत देशभर में जनजातीय आबादी वाले विभिन्न स्थानों से एक ही समय वैनों को रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के पहले ही दिन 21,000 से अधिक लोगों ने पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान 1200 से अधिक माई भारत स्वयंसेवकों के पंजीकरण कराने के साथ-साथ 80,000 से अधिक लोगों ने विकसित भारत की प्रतिज्ञा ली। लोग वीबीएसवाई आईईसी वैन की ओर उमड़ पड़े और इस दौरान आयोजित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में 16,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें 6,000 से अधिक लोगों की टीबी के लिए और 4500 से अधिक लोगों की सिकल सेल रोग के लिए जांच की गई।

120 से अधिक ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रदर्शन
वीबीएसवाई ने कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ा प्रदर्शन किया। 120 से अधिक ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया, इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ भी रचनात्मक संवाद हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। इस यात्रा के दौरान ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के तहत व्यक्तिगत सफलता की गाथाओं को भी शामिल किया गया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा संकल्प पत्र- महिलाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों को देसी गाय, बुजुर्गों को रामलला दर्शन के वादे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 नवंबर 2023। भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो समान नागरिक संहिता लागू करेगी। साथ ही धर्म के आधार पर आरक्षण को खत्म कर इसका लाभ पिछड़े समुदायों व अधिसूचित जातियों को उनकी आबादी के अनुरूप दिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार