थलसेना प्रमुख बोले: चुनौतियों के खिलाफ हर वक्त रहें तैयार, रक्षा के क्षेत्र में प्रभावी ईको-सिस्टम ले रहा आकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2024। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (एडब्ल्यूपीओ) शिखर सम्मेलन 2024 में शामिल हुए। नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में बुधवार को आयोजित सम्मेलन को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में प्रभावी रक्षा उद्योग प्ररिस्थितिकी तंत्र आकार ले रहा है। अनुभवी विशेषज्ञ स्वदेशी अनुसंधान और सुरक्षाबलों के सामने आने वाली तकनीकी चुनौतियों के समाधान के निर्माण के लिए उपयुक्त हैं। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य था कि उद्यम आवश्यकताओं, अनुभवी दक्षताओं और एडब्ल्यूपीओ की गतिविधियों के बीच अंतर को कम करने के लिए विभिन्न हितधारकों को एक आम मंच पर लाया जा सके। जनरल पांडे ने कहा कि जब एक सैनिक सैन्य जीवन से विदाई लेता है तो उनकी राष्ट्र के प्रति सेवाएं समाप्त नहीं हो जाती हैं, बल्कि यह एक नए अध्याय की शुरुआत होती है, जिसमें वे  समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हैं। 

जनरल पांडे ने बताया कि सेना ने शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के साथ प्रत्येक जवान की मुख्य योग्यता के अनुसार समग्र कौशल प्रमाणन की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने प्रोजेक्ट कौशलवीर जैसी पहलों के बारे में भी बताया। उन्होंने नारियों की भी प्रशंसा की और कहा कि वे अपने साथ अद्वितीय दृढ़ संकल्प लेकर आती हैं। 

अप्रत्याशित घटनाओं के लिए हर समय तैयार रहना होगा
इससे पहले, तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में एक संबोधन के दौरान थल सेना अध्यक्ष ने कहा था कि भारतीय सेना को अप्रत्याशित घटनाओं के लिए हर समय तैयार रहना होगा और किसी भी हाल में विचलित नहीं होना होगा। उन्होंने कहा था कि अचानक होने वाली घटनाएं अधिक प्रभाव उत्पन्न करती हैं क्योंकि इनके बारे में पहले से अनुमान लगाना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा था कि भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच आपसी तालमेल होना बेहद जरूरी है। इससे खतरों का प्रभावी ढंग से आकलन करने, रणनीतियों को स्पष्ट करने, क्षमताओं की पहचान करने और नीतियां बनाने में काफी मदद मिलती है।

Leave a Reply

Next Post

जीत के बाद हेड ने बताया T20 WC का प्लान, अभिषेक ने इन दिग्गजों को दिया अपने उम्दा प्रदर्शन का श्रेय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2024। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने टी20 विश्व कप को लेकर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह स्पिनर्स के खिलाफ जमकर पसीना बहा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल