राजनाथ सिंह बोले- आक्रमण के लिए नहीं, हमारी तरफ बुरी नजर उठाने वालों के लिए बना रहे ब्रह्मोस मिसाइल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 26 दिसंबर 2021 । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान डीआरडीओ प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मोस यूनिट के लिए सरकार ने मात्र एक रुपये की लीज पर 80 हेक्टेयर से अधिक जमीन उपलब्ध कराई है। इसके अलावा अमौसी एयरपोर्ट के ठीक बगल में डीआरडीओ लैब में रक्षा अनुसंधान और विकास के कार्य होंगे। डीआरडीओ के इन दोनों प्रोजेक्ट में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रहा है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाना चाहते हैं। किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि आज का लखनऊ बस ‘मुस्कुराइए… आप लखनऊ में हैं’ तक सीमित नहीं है। अब लखनऊ में डीआरडीओ एक ऐसी बह्मोस मिसाइल तैयार करेगा, जिसे भारत की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नया अध्याय जुड़ गया है। ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और डीआरडीओ की लैब की स्थापना से उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मैं योगी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। जिन्होंने ज्यों ही मैंने परियोजनाओं के स्थापन का जिक्र किया, उन्होंने क्षण भर की भी देरी न करते हुए तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सकेगा मैं भूमि उपलब्ध करवा दूंगा। उन्होंने महज डेढ़ माह में ही 200 एकड़ की जमीन उपलब्ध करवा दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाना चाहते हैं। किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई देश भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई सभी योजनाओं को अगर प्रभावी ढंग से पूरे प्रदेश में लागू करने का काम किसी ने किया है तो वह योगी आदित्यनाथ हैं, मैं तहेदिल से उनको बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि यूपी की सरकार बहुत असरदार है। हर काम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिलेरी का परिचय देते हैं।  वह माफिया को कोई रियायत नहीं देते हैं। मैं अखबारों में देखता हूं कि यहां चल रहे हैं बुलडोजर, तो कभी वहां चल रहे हैं बुलडोजर और इसी का परिणाम है कि दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ नजर आए आदर जैन हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- 'स्नैपडील का रणबीर कपूर'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2021। बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन और अभिनेत्री तारा सुतारिया फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। तारा सुतारिया और आदर जैन को हाल ही में फिर से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण