कंपनी के पैसे से कैशियर खेल गया 18 लाख का जुआ, फिर हुआ फरार, एफआईआर दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 02 दिसम्बर 2021 । जुए की लत किसी भी अच्छे इंसान को बर्बाद कर सकती है. एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामने आया है. यहां जुए की वजह से एक मोटर कंपनी के कैशियर ने 18 लाख रुपये का चूना लगा दिया. कैशियर का नाम अजय गुप्ता बताया जा रहा है. मोवा में संचालित कंपनी के संचालक ने अजय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. कंपनी से पैसे गबन करने के बाद आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस अजय गुप्ता की तलाश में जुटी हुई है. कैशियर के इस कारनामे से कंपनी के सभी स्टाफ हैरान है. मामले की जांच में पुलिस अब तक कई जगह छापेमारी कर चुकी है.

मोवा स्थित शिवनाथ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में बलौदा बाजार निवासी अजय गुप्ता 2018 से कैशियर के पद पर कार्यरत था.  कंपनी को इसके द्वारा रकम की हेराफेरी और राशि गबन करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई. जब इससे पूछताछ की गई तो उसने बताया की नगद राशि जमा करने वाले ग्राहक से राशि लेकर यह रसीद काटता था एवं बाद में उस रसीद को निरस्त रिपोर्ट करता था.

इस तरह आरोपी अजय गुप्ता ने कंपनी की कुल 18 लाख 34 हजार 550 रुपये गबन किए हैं. फिलहाल पंडरी थाना पुलिस ने शिवनाथ मोटर्स के प्रबंध संचालक की शिकायत पर आरोपी अजय गुप्ता के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया है. आरोपी वर्तमान में फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है, लेकिन वह नहीं मिला.

रमी में रमा कैशियर

वही सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी का जब एकाउंट डिटेल चेक किया तो यह सारा पैसा रमी जैसे ऑनलाइन गेम में हार चुका है. लाखों रुपये ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने की खबर से पुलिस भी हैरान है. अभी मामले की तहकीकात जारी है.

Leave a Reply

Next Post

मंत्री की गाड़ी रोकने के मामले में हंगामा, विधानसभा अध्यक्ष ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव को किया तलब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 02 दिसम्बर 2021 । बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज यानी गुरुवार को चौथा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले ही धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। माले ने परिसर में मंडी व्यवस्था फिर से लागू करने और मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग