यूपी एटीएस की मदद से कोलकाता में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी, चुनाव से एक हफ्ते पहले हुई गिरफ्तारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 13 दिसंबर 2021। उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से कोलकाता पुलिस ने गैरकानूनी रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी शहर के आनंदपुर इलाके में एक बिल्डिंग से की गई। यह गिरफ्तारी आगामी कोलकाता नगर निगम चुनाव से एक सप्ताह पहले की गई है। टीएमसी सरकार पर चुनाव के समय अवैध नागरिकों के वोट बैंक के तौर इस्तेमाल का आरोप लगता रहा है।

कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने लखनऊ एटीएस टीम के साथ मिलकर आनंदपुर की गुलशन कॉलोनी में छापा मारा और इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के चुनाव होने हैं।

उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस की टीम दरअसल एक मानव तस्कर मुफीजुल रहमान की तलाश में यहां आई थी और उसी क्रम में अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से किसी भी बांग्लादेशी के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। सभी लोगों से स्थानीय थाने में पूछताछ की जा रही है। इस घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राज्य में बांग्लादेश से घुसपैठ को लेकर आंखें मूंद रखी है।

मजूमदार ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस बांग्लादेशियों के अवैध रूप से यहां रहने के मामले में सोती रहती है और जब यूपी पुलिस सूचना देती है तभी जागती है। पुलिस ने हालांकि कहा है कि अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों की ऐसी गिरफ्तारी यहां आम बात है, लेकिन हाल के वर्षों में एक ही दिन में इतनी बड़ी तादाद में गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

क्या वनडे कप्तानी छिनने से नाराज हैं विराट कोहली? नहीं माना BCCI का आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 दिसंबर 2021। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी-20 के बाद वनडे फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया है। बोर्ड का यह फैसला इसलिए मायने रखता है, क्योंकि विराट ने तीन महीने पहले टी-20 टीम की कप्तानी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक