एल्विश यादव ने सर्पविष मामले में एफआईआर दर्ज करने वाली संस्था पर लगाया उगाही का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 फरवरी 2024। नोएडा की एक रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा कर एक संस्था पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रावई करने का आश्वासन दिया है। रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद एल्विश ने 13 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो साझा कर कहा कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय वह मुंबई में थे और उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

फॉरेंसिक की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि जिस जहर का नमूना लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया था, वह कोबरा का ही था। एल्विश ने वीडियो में कहा कि पुलिस को पहले उनके रेव पार्टी में होने की बात साबित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पीपल फॉर एनिमल संस्था ने मुकदमा दर्ज कराया है उसका काम ही नामी लोगों पर बेवजह आरोप लगाकर पैसों की उगाही करना है। एल्विश के इस वीडियो को सौ से अधिक लोगों ने साझा किया है। वहीं एल्विश यादव द्वारा लगाए गये आरोपों पर पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

मंदिरों में हाई अलर्ट घोषित, जम्मू में पीएम मोदी की रैली से पहले कड़ी की गई सुरक्षा, एडवाइजरी भी जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 19 फरवरी 2024। मंगलवार को जम्मू के मौलाना आज़ाद स्टेडियम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली की तैयारी में, अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यक्रम स्थल तक उपस्थित लोगों को लाने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए 48 स्थानों […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस