‘नौकरी से निकालो, वरना दफ्तर में आग लगा देंगे’, बांग्लादेश में एक और मीडिया चैनल को मिली धमकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 24 दिसंबर 2025। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में कट्टरपंथी बेलगाम हैं और पूरे देश में अराजकता और हिंसा का माहौल है। कट्टरपंथी बांग्लादेश के लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हैं और इसके लिए वे स्वतंत्र मीडिया संस्थानों को निशाना बना रहे हैं। जो भी मीडिया संस्थान या पत्रकार बांग्लादेश के मौजूदा हालात और कट्टरपंथियों के खिलाफ बात करता है, उसे निशाना बनाया जा रहा है। अब कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं हैं बांग्लादेश की वरिष्ठ पत्रकार नाजनीन मुन्नी। कट्टरपंथियों ने ग्लोबल टीवी को धमकी दी है कि अगर उन्होंने 48 घंटे के भीतर नाजनीन मुन्नी को नौकरी से नहीं निकाला तो वे ग्लोबल टीवी के दफ्तर में भी आग लगा देंगे। 

छात्र आंदोलन के सदस्यों ने दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती 21 दिसंबर को कई युवाओं का एक समूह ढाका स्थित ग्लोबल टीवी के दफ्तर पहुंचा था। इन लोगों ने चैनल के एमडी अहमद हुसैन से मुलाकात की और मांग की कि चैनल की न्यूज हेड नाजनीन मुन्नी को तुरंत नौकरी से निकाला जाए। युवाओं के इस समूह ने खुद को एंटी डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट के सदस्य बताया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन लोगों ने धमकी दी कि अगर मुन्नी को नौकरी से नहीं निकाला गया तो वे चैनल के ऑफिस को आग लगा देंगे, जिस तरह से प्रोथोम अलो और द डेली स्टार के कार्यालयों में लगाई गई थी। गौरतलब है कि छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई और कट्टरपंथियों ने प्रोथोम अलो और द डेली स्टार के कार्यालयों में समेत कई इमारतों में आग लगा दी थी। छात्रों का दावा है कि नाजनीन मुन्नी शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की समर्थक हैं। हालांकि मुन्नी ने इन दावों का खंडन किया है।

जिस वक्त चैनल को धमकी दी जा रही थी, उस वक्त नाजनीन मुन्नी ऑफिस में नहीं थीं। बाद में नाजनीन मुन्नी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चैनल को धमकी मिलने की पुष्टि की। मुन्नी ने कहा कि यह धमकी उसी पैटर्न का हिस्सा है, जिसके तहत पत्रकारों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जमुना टीवी की संपादक रुखसाना अंजुमन निकोल को भी धमकी दी गई है।

छात्र संगठन ने किया इनकार
वहीं एंटी डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट के अध्यक्ष रिफत राशिद ने कहा है कि उनके संगठन के सदस्य बिना मंजूरी के चैनल को धमकाने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि संगठन इसका समर्थन नहीं करता है। साथ ही धमकी देने वाले सदस्यों को कथित तौर पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन पत्रकारों को डराने-धमकाने का समर्थन नहीं करता है। 

Leave a Reply

Next Post

श्रीनगर सहित घाटी में चप्पा-चप्पा खंगाला, क्रिसमस और नववर्ष से पहले सुरक्षा कड़ी, एंटी-सबोटाज ऑपरेशन जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 24 दिसंबर 2025। घाटी में बर्फबारी के बीच क्रिसमस पर्व व नववर्ष को देखते हुए पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों केे लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं। श्रीनगर शहर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ