क्या अब नामुमकिन है IPL 2021 का आयोजन, इस टीम मालिक ने किया इशारा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मई 2021। आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण में कुछ खिलाड़ियों के कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह टी-20 टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीजन के बचे मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है।

मनोज बादले ने कहा कि आईपीएल का दोबारा कार्यक्रम तैयार करना वास्तविक चुनौती होगी और इसके इस साल टी-20 विश्व कप से पहले या बाद में आयोजित किए जाने की धुंधली संभावना है। बादले ने वर्चुअल मीडिया सत्र में कहा, ‘मुझे लगता है कि चुनौती इसके लिये उपयुक्त समय ढूंढना है। खिलाड़ी पहले ही बहुत अधिक क्रिकेट खेल रहे हैं।

कोविड के कारण इस साल कार्यक्रम काफी व्यस्त है। विश्व भर के क्रिकेट बोर्ड अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं और टेस्ट मैचों का आयोजन करना चाहते हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि लीग के फिर से शुरू होने पर उनके शीर्ष खिलाड़ी इसमें नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनकी टीम को सितंबर और अक्टूबर में बांग्लादेश और पाकिस्तान का दौरा करना है। यही नहीं टी20 विश्व कप के बाद उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला खेलनी है।

बादले ने कहा कि लीग को ब्रिटेन या मध्य पूर्व में आयोजित किये जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह वास्तविक चुनौती है। संभावनाएं भी हैं। इसकी सितंबर में ब्रिटेन या टी-20 विश्व कप से पहले या बाद में मध्य पूर्व में आयोजन की धुंधली संभावना है, लेकिन मुझे लगता है कि यह वास्तविक चुनौती बनने जा रही है।’

Leave a Reply

Next Post

इंग्लैंड के WTC के फाइनल में नहीं पहुंचने पर छलका स्टुअर्ट ब्रॉड का दर्द, आईसीसी को ऐसे ठहराया जिम्मेदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 14 मई 2021। इंग्लैंड का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के पहले संस्करण के फाइनल में पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो सका। इंग्लैंड के क्रिकेटरों को इसका दुख जरूर होगा। टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसका ठीकरा आईसीसी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक