सेंचुरियन में केएल राहुल का कमाल, एक झटके में वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और वीनू मांकड़ को छोड़ा पीछे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2021। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है। गावस्कर के बाद अब केएल राहुल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल 122 रन बनाकर नॉटआउट लौटे और इस पारी के साथ उन्होंने एक झटके में रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग और वीनू मांकड़ को पीछे छोड़ दिया। यह SENA में राहुल का चौथा टेस्ट शतक है। सहवाग, शास्त्री और मांकड़ के खाते में SENA में तीन-तीन टेस्ट शतक दर्ज हैं। गावस्कर इस मामले में आठ शतकों के साथ टॉप पर हैं। गौतम गंभीर, मुरली विजय, राहुल द्रविड़ और विजय मर्चेन्ट SENA में सलामी बल्लेबाज के तौर पर दो-दो शतक लगा चुके हैं। केएल राहुल ने पहले दिन मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज किया और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी निभाई। मयंक 60 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा गोल्डन डक का शिकार बने। विराट के साथ राहुल ने मिलकर टीम का स्कोर 199 रनों तक पहुंचाया। विराट अच्छी शरुआत के बाद 35 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। राहुल अभी तक 248 गेंदों पर 122 रन बना चुके हैं। जबकि उनका साथ अजिंक्य रहाणे दे रहे हैं, जो 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Next Post

गाने में बदलाव की घोषणा के बाद मप्र के गृहमंत्री बोले- अब चेतावनी नहीं देंगे, सीधे कार्रवाई करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 27 दिसंबर 2021। मधुबन गाने को लेकर छिड़ा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने धमकी दी थी कि तीन दिन में गाने के बोल नहीं बदले या यूट्यूब से गाना नहीं हटाया तो कानूनी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां