पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 अगस्त 2022। मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। इस संबंध में समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। समीर वानखेड़े ने पुलिस को बताया है कि उन्हें जान की धमकी ट्विटर के जरिए दी गई है। एक नए बने ट्विटर एकाउंट से उन्हें 14 अगस्त को धमकी दी गई। ट्वीट में कहा गया है-तुमको पता नहीं है कि तुमने क्या गया है, तुमको हिसाब देना पड़ेगा। एक दूसरे ट्वीट में गया गया है कि हम तुमको खत्म कर देंगे। 

हाल ही में मिली थी क्लीनचिट
समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग मामले के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने उन पर कई आरोप लगाए थे। एक आरोप में मलिक ने कहा था कि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं, उन्होंने आरक्षण का लाभ पाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। हालांकि, इस मामले में वानखेड़े को क्लीनचिट मिल गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

विदेश से गेहूं आयात नहीं करेगा भारत, सरकार बोली- हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव विदेश से गेहूं आयात करने की खबरों का केंद्र ने खंडन किया है। भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि भारत में गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है।दरअसल, पिछले दिनों हीटवेव के कारण गेहूं उत्पादन पर असर पड़ा था। इसके बाद […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ