पाक विदेश मंत्रीबोले- भारत से डायलॉग को तैयार हैं, भारत ने कहा- सिर्फ PoK और आतंकवाद पर करेंगे बात”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अगस्त 2025। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश कश्मीर और अन्य सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ व्यापक बातचीत के लिए तैयार है। डार ने इस्लामाबाद में संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘बातचीत, जब भी होगी, सिर्फ कश्मीर पर ही नहीं, बल्कि सभी मुद्दों पर होगी।” भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही पाकिस्तान के साथ बातचीत करेगा। डार उप-प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने शुरू से ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत के साथ बातचीत किसी एक-सूत्री एजेंडा पर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने किसी मध्यस्थता का अनुरोध नहीं किया था, बल्कि एक तटस्थ स्थान पर बैठक की पेशकश की गई थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘हमें किसी तटस्थ स्थान पर साथ बैठने के लिए कहा गया था और मैंने कहा कि अगर ऐसा है, तो हम मिलने को तैयार हैं।” डार ने कहा कि उन्हें भारत के साथ संघर्षविराम के लिए अमेरिका से एक फोन आया था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अमेरिका से संघर्षविराम के लिए एक फोन कॉल आया था। मैंने स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ढांचों पर हमले किए। भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। चार दिन के बाद भारत और पाकिस्तान 10 मई को संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे। डार ने कहा कि भारत के साथ संघर्षविराम समझौता कायम है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा अभी तक निर्धारित नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

विराट-रोहित के ODI रिटायरमेंट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपलोग पहले से ही फेयरवेल...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अगस्त 2025। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अफवाहें चल रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों खिलाड़ी इस साल अक्टूबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के […]

You May Like

पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में