बांग्लादेश में भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका। बांग्लादेश के ब्रह्मनबरिया जिले में मंगलवार को दो ट्रेनों के बीच टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने अपनी रिपोर्ट में ब्रह्मनबरिया के उपायुक्त हयात-उद-दौला खान के हवाले से कहा कि सिलहट से चटगांव जा रही उद्यान एक्सप्रेस की ढाका जा रही तुर्ना निशिता ट्रेन से मन्दोबाग स्टेशन पर मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे टक्कर हो गई। खान ने बताया कि यह टक्कर लोको मास्टर के सिग्नल का पालन नहीं करने की वजह से हुई।

खबर में रेल मंत्रालय के सचिव मोफज्जल हुसैन के हवाले से कहा गया कि घटना की जांच के लिए तीन अलग-अलग जांच समितियों का गठन किया गया है। ‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार उद्यान एक्सप्रेस अखौरा रेलवे जंक्शन पर पटरी बदल रही थी तभी दोनों ट्रेनों के बीच टक्कर हुई। खबर में कहा गया कि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। अखौरा रेलवे स्टेशन के प्रभारी श्यामलाल कांती दास ने बताया कि 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि अभी कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हैं।’’ हादसे के कारण ढाका-चटगांव, ढाका-नोआखली और चटगांव-सिलहट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। ‘डेली स्टार’ ने खबर में कहा कि अखौरा और लक्षम रेलवे जंक्शन से दो राहत ट्रेनें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भेजी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण में लगा क्रेन टूटा, 10 मजदूर घायल

शेयर करेदर्जनों ट्रेने हुई प्रभावित, अलग-अलग स्टेशनों में खड़ी रूट की गाडिय़ा बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में हादसा हो गया। ब्रिज निर्माण में लगा क्रेन टूट गया। इसके चलते 10 से 12 मजदूर घायल हो गए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से लगे चुचुहियापारा फाटक के […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस