दिल्ली: यूएस कस्टम और एफबीआई अधिकारी बता ठगते थे अमेरिकी नागरिक, दो मास्टरमाइंड समेत 65 गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 जुलाई 2021। पश्चिम जिले की साइबर सेल ने हरिनगर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर से 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को यूएस कस्टम और एफबीआई का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने सेंटर से 58 कम्प्यूटर, दो लैपटॉप, एक इंटरनेट राउटर, 11 मोबाइल फोन, चैटिंग स्क्रिप्ट, इंटरनेट कॉलिंग डायलर और अमेरिकन नागरिकों का डाटा बरामद किया है। 

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि साइबर सेल ने एक सूचना पर 28 जुलाई को हरिनगर के फतेह नगर में एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। उस समय वहां काम करने वाले इंटरनेशनल नंबर पर बात कर रहे थे। जिसमें से सात खुद को यूएस कस्टम, बॉर्डर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट, एफबीआई सहित अन्य अमेरिकी विभाग का अधिकारी बताकर बात कर रहे थे। 

फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कॉल सेंटर के दो मालिक मोती नगर निवासी लखन जगवानी और सुदर्शन पार्क निवासी विजेंद्र सिंह रावत और 63 टेलीकॉलर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कुछ ने बताया कि वह यूएस के वास्तविक चिकित्सा सेवा आपूर्तिकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि वह यूएस कस्टम, बॉर्डर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट, एफबीआई सहित अन्य अमेरिकी विभाग का अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों से बात करते हैं। 

वह उन्हें बताते हैं कि उनके नाम का दवाओं का एक पार्सल जब्त किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें उनकी गिरफ्तारी, बैंक खातों और संपत्ति की जब्ती भी हो सकती है। पीड़ित व्यक्ति जब उनकी बातों को सुनकर डर जाता था तो उन्हें यूएस डॉलर भेजने के लिए कहते थे। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल नंबर नकली वीओआईपी नंबर होता था इसलिए शिकायतकर्ता उसपर वापस कॉल नहीं कर पाता था। पुलिस अधिकारियों ने ठगी की रकम करोड़ों में बताई है। जिसकी जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

चेचक की तरह आसानी से फैल सकता है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, डराने वाली है यह रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 31 जुलाई 2021। कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप वायरस के अन्य सभी ज्ञात स्वरूपों की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। यह चेचक की तरह आसानी से फैल सकता है। अमेरिकी स्वास्थ्य प्राधिकार के एक आंतरिक दस्तावेज का हवाला देते […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल