‘2 से ज्यादा बच्चों वाले सांसदों-विधायकों को न लड़ने दिया जाए चुनाव’…अजित पवार ने केंद्र से की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 अप्रैल 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि दो से अधिक बच्चे वाले लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए और यहां तक कि ऐसे विधायकों को भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। पवार ने रविवार को बारामती में एक समारोह में कहा कि भारत ने जनसंख्या वृद्धि के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पवार ने कहा, ‘‘मेरे दादा जी मुझे बताया करते थे कि जब हमें आजादी मिली थी, तब हमारी जनसंख्या 35 करोड़ थी और अब यह 142 करोड़ पर पहुंच चुकी है। इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।

पवार ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने एक साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया था कि सभी राजनीतिक दलों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश, राज्य, जिले और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हरेक व्यक्ति को एक या दो बच्चों के बाद रुक जाना चाहिए।” पवार ने कहा कि अब से ऐसे लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब विलासराव देशमुख मुख्यमंत्री थे, तो हम यह निर्णय लेते समय डरे हुए थे कि तीन संतान वाले उम्मीदवार ग्राम पंचायत, जिला परिषद और तालुका पंचायत के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होंगे।” पवार ने कहा कि लोग पूछते हैं कि सांसदों और विधायकों के संबंध में भी इसी तरह का निर्णय क्यों नहीं लिया गया। मैं उनसे कहता हूं कि यह हमारे हाथ में नहीं है। यह केंद्र के हाथ में है और हमारी मांग है कि केंद्र को ऐसा करना चाहिए। राकांपा नेता ने कहा कि यदि लोगों को कोई छूट नहीं दी जाएगी तो वे इस मुद्दे के बारे में अधिक जागरूक हो जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुफ्त बस सफर, रहने का ठिकाना और बच्चों की कोचिंग: 13 लाख मजदूरों पर मेहरबान हुई केजरीवाल सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मजदूरों के लिए मकान व होस्टल (आश्रयस्थलों) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं