ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- संयम से काम ले चीन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 26 मई 2024। ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यासों पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चीन से संयम से काम लेने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश का यह बयान तब सामने आया है जब चीन ने गुरुवार और शुक्रवार (23-24 मई) को दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया। इस सैन्य अभ्यास में जमीन, समुद्र, वायु और रॉकेट बल शामिल थे। 20 मई को लाई चिंग-ते ने ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने ताइवान और ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास सैन्य अभ्यास किया। 

मिलर ने एक बयान में कहा, अमेरिका ताइवान जलडमरूमध्य और ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर गहराई से चिंतित है। हम चीन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और हमारी साझा चिंताओं के बारे में सहयोगियों और भागीदारों के साथ समन्वय कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

राजकोट में आग से 27 की मौत: हाईकोर्ट ने हादसे को बताया मानव निर्मित आपदा, चार जिलों के नगर निगमों से मांगा जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 26 मई 2024। गुजरात के एक गेम जोन में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर हर कोई सहम जा रहा है।अब तक 27 लोगों की इस घटना में मौत हो चुकी है। यह दुर्घटना राजकोट के टीआरपी गेम जोन में हुई है। इस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल