दिल्ली में रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ हुई टैक्स फ्री, कबीर खान ने केजरीवाल को कहा शुक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 दिसम्बर 2021। रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का पहला लुक आते ही लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया था। इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया लोगों ने रणवीर और अन्य कलाकारों की जमकर तारीफ की। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल के पूरी तरह से रचे-बसे दिख रहे हैं। उनके अभिनय और कबीर खान के निर्देशन की जबरदस्त चर्चा हो रही हैं। ये फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले फिल्म निर्माताओं और प्रशंसकों के लिए दिल्ली राज्य सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है।

दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म

इस फिल्म को रिलीज से पहले ही लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब देश की राजधानी दिल्ली में 83 को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है। 1983 में कपिल देव और भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर एक इतिहास रच दिया था। अब उन्हीं यादों को एक बार फिर से पर्दे पर ताजा करते हुए रणवीर सिंह नजर आएंगे। फिल्म की हाल ही में स्क्रीनिंग रखी गई जहां सितारों ने फिल्म और रणवीर सिंह के साथ अन्य सितारों की काफी तारीफ की।

कबीर खान ने शुक्रिया अदा किया

कबीर ने अरविंद केजरीवाल को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, दिल्ली में 83 को टैक्स-फ्री करने के लिए धन्यवाद श्री अरविन्द केजरीवाल और श्री मनीष सिसोदिया जी! आपका ये बड़प्पन भारत के सबसे बड़ी जीत को और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेगा।

फिल्म में ये सितारे निभा रहे हैं अहम भूमिका

रणवीर सिंह जहां इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में साकिब सलीम, साहिल चड्डा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, एमी विर्क, जीवा, जतिन सरना, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, दिनकर शर्मा, धैर्य करवा अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे थे दीपिका और रणवीर

अपनी आगामी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दीपिका और रणवीर दुबई पहुंचें थे। उनके साथ उस दौरान कबीर खान भी मौजूद थे। उनकी फिल्म की झलक दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर 83 की झलक दिखाई गई। ये देखकर दीपिका काफी भावुक हो गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ फिल्म की निर्माता भी हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ से रांची जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, कोरिया जिले में भीषण हादसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बैकुंठपुर 22 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मंगलवार की रात तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अंबिकापुर मेडिकल […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर