धरती की खुशबू और राजसी ठाठ का संगम बनीं रुक्मिणी

Indiareporter Live
शेयर करे

कांतारा से आगे, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की ओर बढ़ीं रुक्मिणी

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 सितंबर 2025। कांतारा: चैप्टर 1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसमें सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रही हैं राजकुमारी कनकवती, जिन्हें पर्दे पर जीवंत कर रही हैं रुक्मिणी वसंत। फ़िरोज़ी ओढ़नी पर सुनहरी बॉर्डर, गहनों से सजा भारी शाही श्रृंगार—हार, झुमके, चूड़ियां, बाजूबंद, नथनी और मांगटीका—सब कुछ मिलकर उन्हें सच्ची रानी का रूप देता है। हल्के मेकअप और छोटी बिंदी के साथ उनका लुक शालीनता और शौर्य का संतुलन पेश करता है। परदे पर उनकी मौजूदगी मिट्टी की सोंधी महक और राजसी ठाठ-बाट का अद्भुत संगम लगती है। फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि कांतारा: चैप्टर 1 केवल एक कथा नहीं, बल्कि आस्था और लोककथा की गहराई से जुड़ा महागाथा है। और इसमें रुक्मिणी की कनकवती ही असल केंद्रबिंदु बनने जा रही हैं। कुछ ही पलों में उन्होंने एक ऐसी राजकुमारी की झलक दी है, जो एक साथ गरिमामयी, सशक्त और आध्यात्मिक आभा से भरी हुई है।

अपनी भूमिका को लेकर रुक्मिणी कहती हैं, “कनकवती का किरदार निभाना मेरे जीवन का सबसे खास अनुभव रहा। सिर्फ़ शाही दिखना काफी नहीं था, बल्कि हर भाव में अपनी मिट्टी और लोककथा को जीना ज़रूरी था। शायद यही कारण है कि ट्रेलर इतना असरदार बना, क्योंकि इसमें हमारी संस्कृति की आत्मा झलकती है। कनकवती राजसी हैं, पर उनमें इंसानियत और संवेदनशीलता भी है। उनके जज़्बे को अपनाना मेरे लिए चुनौती और खुशी दोनों रहा। अब मैं चाहती हूँ कि दर्शक उन्हें बड़े परदे पर महसूस करें।”

आने वाले समय में रुक्मिणी वसंत कई नए प्रोजेक्ट्स के साथ नज़र आएंगी। एनटीआर–प्रशांत नील की जोड़ी के साथ उनकी अगली फिल्म पहले से ही चर्चा में है, और इसके अलावा वह एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय परियोजना टॉक्सिक: अ फेरीटेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स में भी अपना हुनर दिखाने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

पहले बेतहाशा टैक्स बढ़ाना फिर उसमें कटौती कर अहसान जताना मोदी सरकार की पुरानी फितरत - कांग्रेस

शेयर करेजीएसटी के पहले डीजल, पेट्रोल पर भी 35 रू. एक्साइज लगाकर 5 रू. की कमी कर जनता पर अहसान जताया था इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 सितंबर 2025। पहले बेतहाशा टैक्स लगाओ फिर कुछ सालों उसमें कटौती कर जनता पर अहसान लादना मोदी सरकार की पुरानी फितरत है। प्रदेश कांग्रेस संचार […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल