देश में कोरोना से बड़ी राहत, 201 दिन बाद 20 हजार से नीचे पहुंचे नए मामले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 सितम्बर 2021। देश में कोरोना से बड़ी राहत की खबर है। देश में करीब 201 दिन बाद कोरोना के नए मामले 20 हजार के नीचे पहुंचे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली मौतें भी 200 से कम पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 179 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इस दौरान 24,238 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे है। इससे पहले 9 मार्च को ऐसा हुआ था। देश में फिलहाल कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आई है। 

देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,36,97,581 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,47,373 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 2.92 लाख हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 26,030 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 32,9,58,002 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 2,92,206 है, जो कुल मामलों का 0.87 प्रतिशत है। दैनिक पाजिटिविटी रेट 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। जबकि वीकली पीजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत है, जो 95 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

केरल में सबसे ज्यादा केस

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है। केरल में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11,699 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 58 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 46,41,614 हो गए और मृतकों की संख्या 24,661 पर पहुंच गई।

एक दिन में 1 करोड़ वैक्सीन की डोज लगी

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 1,02,22,525 डोज लगाई गई, जिसके बाद कुल टीकाकरण का आंकड़ा 87,07,08,636 हो गया है. भारत में ये पांचवी बार है कि कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के लिए खुशखबर: देश को मिली 35 नई फसलों की वैरायटी, पीएम बोले- बढ़ेगी किसानों की आय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें बड़ी सौगात दी। उन्होंने आज 35 नई फसलों की वैरायटी को देश को समर्पित किया। पीएम मोदी द्वारा पेश किए गए फसलों की वैरायटी में मुख्य […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार