चौथी बार कान्स में गूंजा सेज़ल शर्मा का नाम

शेयर करे

चौथी बार कान्स पहुंचीं सेज़ल शर्मा 

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मई 2026। भारतीय सिनेमा की उभरती वैश्विक पहचान बन चुकी सेज़ल शर्मा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म हंगर गेम का पोस्टर प्रतिष्ठित कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में आधिकारिक रूप से शोकेस के लिए चुना गया है। यह सेज़ल की कान्स में चौथी उपस्थिति होगी, जो उनके लगातार बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और सार्थक सिनेमा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि अब निर्माता के रूप में भी सेज़ल तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस सेज़ क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली हंगर गेम दूसरी फिल्म है। इससे पहले डस्टबिन भी कान्स से जुड़ चुकी है। सेज़ल का मानना है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों को दुनिया तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।

सेज़ल शर्मा ने कहा, “हर बार कान्स से जुड़ना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं ऐसी कहानियां बनाना चाहती हूं जो दिलों को छू सकें और भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाएं।” अब फैंस को कान्स में उनके नए लुक और हंगर गेम की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई की बेटी ज़ील ने किया बड़ा धमाका, एसएससी बोर्ड परीक्षा में हासिल किए पूरे 500 में 500 अंक

शेयर करेमुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में चमकी ज़ील ढोलकिया, 100% स्कोर से बढ़ाया शहर का गौरव 100% अंक लाकर ज़ील ढोलकिया ने रचा नया इतिहास, मुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में बनाई जगह (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 मई 2026। मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का संगम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल