सुप्रीम कोर्ट का शादी पर बड़ा फैसला : ‘सात फेरों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मई 2024। सुप्रीम कोर्ट ने शादी को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सात फेरों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं होगा। कोर्ट ने कहा है कि हिंदू विवाह एक संस्कार है और यह ‘सॉन्ग-डांस’, ‘वाइनिंग-डायनिंग’ का आयोजन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर शादी के लिए अपेक्षित सेरेमनी नहीं की गई  तो हिंदू विवाह अमान्य है। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत हिंदू विवाह की कानूनी आवश्यकताओं और पवित्रता को स्पष्ट किया है।

अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू विवाह को वैध होने के लिए, इसे सप्तपदी (पवित्र अग्नि के चारों ओर फेरे के सात चरण) जैसे उचित संस्कार और समारोहों के साथ किया जाना चाहिए और विवादों के मामले में इन समारोह का प्रमाण भी मिलता है।

बता दें कि शादी के फैसले पर जस्टिस बी. नागरत्ना ने अपने फैसले में कहा, हिंदू विवाह एक संस्कार है, जिसे भारतीय समाज में एक महान मूल्य की संस्था के रूप में दर्जा दिया जाना चाहिए। इस वजह से हम युवा पुरुषों और महिलाओं से आग्रह करते हैं कि वो विवाह की संस्था में प्रवेश करने से पहले इसके बारे में गहराई से सोचें और भारतीय समाज में उक्त संस्था कितनी पवित्र है, इस पर विचार करें।

उन्होंने कहा, विवाह ‘गीत और नृत्य’ और ‘शराब पीने और खाने’ का आयोजन नहीं है या अनुचित दबाव द्वारा दहेज और उपहारों की मांग करने और आदान-प्रदान करने का अवसर नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस बोली केंद्र ने छीना महाराष्ट्र का निवेश और रोजगार, अब जनता नहीं होगी भ्रम का शिकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 मई 2024। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता पीएम मोदी के भ्रम का शिकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे की प्रचार सभाओं में कांग्रेस विरोधी […]

You May Like

पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत