प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन को संबोधित करेंगे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 सितंबर 2020। कोरोना वायरस के महासंकट ने दुनिया के काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है।  यही वजह है कि इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का अधिवेशन भी वर्चुअल तरीके से होने जा रहा है।  यानी इस बार न्यूयॉर्क में दुनियाभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को नहीं मिलेगा. इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली अपना संबोधन देंगे। 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई स्पीकरों की लिस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन 26 सितंबर को होगा।  इस दिन भाषणों की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से ही होगी। 

संयुक्त राष्ट्र अपने गठन के 75 साल पूरा कर रहा है, ऐसे में ये अधिवेशन खास होने जा रहा है. लेकिन कोरोना संकट के कारण महाजश्न नहीं होगा. ये अधिवेशन 22 सितंबर को शुरू होगा, जो कि 29 सितंबर तक जारी रहेगा। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्पीकर्स की लिस्ट

अगर लिस्ट में दूसरे देशों पर नज़र डालें तो ब्राजील, चीन और अमेरिका के प्रमुखों का संबोधन इस बार 22 सितंबर को होगा। जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का संबोधन 25 सितंबर को होना है। 

गौरतलब है कि भारत की ओर से लगातार संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की मांग की जाती रही है।  पीएम मोदी ने कई बार मंच पर कहा है कि दुनिया बदल गई है ऐसे में UN को भी बदलना होगा।भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट की मांग करता आया है। 

इस बार चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर भारत का तनाव जारी है, ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर भी होगी कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में किस तरह इन विषयों को उठाते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में शिवसेना नेता रमेश साहू की गोली मारकर हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 2 सितम्बर 2020। एमपी के इंदौर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार की रात शिवसेना नेता रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शहर में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग