स्वच्छता के जरिए ही स्वच्छ और सुन्दर समाज का निर्माण : मंत्री टी.एस. सिंहदेव

indiareporterlive
शेयर करे

पंचायत मंत्री ने विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों-संस्थाओं को वर्चुअल माध्यम से किया सम्मानित

स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का किया उत्साहवर्धन, उपलब्धियों को कायम रखते हुए इसी तरह आगे भी कार्य करने की अपील

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 नवम्बर 2020। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों-संस्थाओं को अलग-अलग 15 विषयों में 4 करोड़ 35 लाख रूपए की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टी.एस. सिंहदेव ने वर्चुअल सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के जरिए स्वच्छ और सुन्दर समाज का निर्माण कर मानव कल्याण के लिए बेहतर कार्य किया जा सकता है। यह एक अभियान के तहत जन सहभागिता से ही संभव हो सकेगा। उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हैं पुरस्कृत सभी लोगों को बधाई और शुभकामनएं दी। टी.एस. सिंहदेव ने विजेताओं से उपलब्धियों को कायम रखते हुए और आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य करने की अपील की।

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि स्वच्छ और सुन्दर समाज से हमारा स्वास्थ और पर्यावरण अच्छा रहेगा। इससे जीवन अच्छा और लंबा होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वच्छ पर्यावरण और अच्छा वातावरण के निर्माण में बेहतर नीति के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इससे प्रदेश को पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में एक नया आयाम मिला है। टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जहां साफ-सफाई दिखती हैं वहां स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगांे का कार्य प्रतिबिम्बित होता है। उन्होंने अपशिष्टों का बेहतर प्रबंधन एवं उपयोगिता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नुकसानदायक प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा ऐसे वस्तुओं का बेहतर प्रबंधन के साथ उनके रिसायकल करने पर बल दिया।

मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महावारी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड का उपयोग बहुत कम किया जा रहा है। महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड के उपयोग के प्रति महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय और दिव्यांगों के लिए सुगम सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं व्यवस्था के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रबंध संचालक धर्मेश साहू, यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ स्टेट हेड जॉब जकारिया, श्रीमती श्वेता पटनायक सहित श्रीमती अभिलाषा आनंद, पुरूषोत्तम पंडा, श्रीमती मधुरिमा मसीह तथा विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जन प्रतिनिधि एवं प्रतिभागी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में तम्बाकू नियंत्रण के लिए अंतर्विभागीय वेबीनार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 नवम्बर 2020। छत्तीसगढ़ में तम्बाकू नियंत्रण के लिए अंतर्विभागीय वेबीनार का ऑनलाईन आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य तम्बाकू नियंत्रण सेल के सहयोग से तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने संचालनालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और संस्था द यूनियन दिल्ली […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां