छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में तीसरी बार देश में नंबर-वन बनाने मुख्यमंत्री ने जारी किया स्वच्छता ऐंथम

indiareporterlive
शेयर करे

बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने दी है आवाज

स्वच्छ बने हे छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढि़या सबले बढि़या

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य का स्वच्छता ऐंथम ‘स्वच्छ बने हे छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढि़या सबले बढि़या’ जारी किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने इस ऐंथम में अपनी आवाज दी है। 

भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-21’ में तीसरी बार नंबर वन के पायदान पर पहुंचने के लिए राज्य शहरी एवं विकास अभिकरण द्वारा राज्य का स्वच्छता ऐंथम बनाया गया है। इस ऐंथम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि राज्य के नागरिकों के योगदान से ही छत्तीसगढ़ स्वच्छता का ताज तीसरी बार हासिल कर सकेगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को पिछ्ले दो वर्षों के स्वच्छ सर्वेक्षण 19 एवं 20 में देश का स्वच्छ्तम राज्य निरूपित किया गया है। तीसरी बार भी ऐसी ही उपलब्धि हासिल करने के लिए ऐंथम जारी किए जाने के अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त शीघ्र होगी जारी

शेयर करेलगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित राज्य के 1 लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवक होंगे लाभान्वित इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 21 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 01 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 तक के लिए बकाया एरियर्स की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल