मुम्बई कार्निवल बना आसाम के बच्चों का सुनहरा प्लेटफॉर्म

Indiareporter Live
शेयर करे

सपनों को उड़ान देता इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल 2026

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 13 जनवरी 2026। तीसरा इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल म्यूज़िक एंड डांस कंपटीशन फेस्टिवल एवं बॉलीवुड आइकोनिक स्टार अवार्ड शो 2026 सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि उन हज़ारों सपनों की कहानी है जो छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर बड़े मंच की ओर कदम बढ़ाते हैं। आसाम में मौजूद अपार प्रतिभा को अक्सर सही मंच नहीं मिल पाता, लेकिन इस कार्निवल ने उस कमी को खूबसूरती से पूरा किया। हजारों बच्चों में से चुने गए कुछ खास प्रतिभागी जब मुम्बई पहुँचे, तो उनके कदमों में आत्मविश्वास और आँखों में भविष्य के सपने साफ झलक रहे थे। आसामी लोकगीतों पर आधारित उनके नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और यह साबित कर दिया कि टैलेंट किसी बड़े शहर का मोहताज नहीं होता।

इस भव्य आयोजन के सूत्रधार न्यूटन हजारीका हैं, जिनकी सोच और मेहनत ने आसाम के बच्चों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच दिया। मुम्बई में इस आयोजन को सफल बनाने में बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर सरफराज डी. खान की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा और मंच दिया। उनकी मानें तो, “आसाम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस ज़रूरत है सही मौके की और मुम्बई कार्निवल वही मौका है। कार्यक्रम में जुबेर के खान, रत्नाकर कुमार, सचिन यादव, विष्णु शंकर, प्रार्थना चौधरी, पर्णिका चंडोक और आस्था तिवारी जैसी कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने बच्चों का हौसला और बढ़ाया। खास बात यह रही कि इस मंच से चुने गए बेस्ट डांसर को दुबई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शो में परफॉर्म करने का मौका मिलेगा जो किसी भी उभरते कलाकार के लिए एक सपने जैसा है। मुख्य अतिथि रत्नाकर कुमार ने भी मंच से कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म नए कलाकारों को आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं। उनका यह विश्वास कि “पहले कुछ करें, रास्ते खुद निकलते हैं”, हर प्रतिभागी के दिल में उतर गया।

मुम्बई कार्निवल ने यह साबित कर दिया कि जब सही मंच, सही मार्गदर्शन और सच्ची नीयत मिलती है, तो छोटे शहरों से भी बड़े सितारे निकलते हैं। यह कार्निवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उम्मीद, मेहनत और सपनों का उत्सव है।

Leave a Reply

Next Post

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शिष्टमंडल ने भाजपा मुख्यालय का दौरा किया, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जनवरी 2026। चीन के सत्ताधारी दल कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का दौरा किया। चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप-मंत्री सुन हैयान ने किया। भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर