चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शिष्टमंडल ने भाजपा मुख्यालय का दौरा किया, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जनवरी 2026। चीन के सत्ताधारी दल कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का दौरा किया। चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप-मंत्री सुन हैयान ने किया। भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। वहीं भाजपा के दल का नेतृत्व भाजपा महासचिव और सांसद अरुण सिंह ने किया। 

सीपीसी-भाजपा के बीच अंतर-दलीय संचार बढ़ाने पर हुई चर्चा
भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में बताया कि दोनों दलों के बीच अंतर-दलीय संचार को आगे बढ़ाने के साधनों पर बात हुई। पोस्ट में चौथाईवाले ने लिखा, ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सुन हैयान (उप मंत्री सीपीसी) के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय पहुंचा। बैठक के दौरान भाजपा महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा और सीपीसी के बीच अंतर-दलीय संचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग भी शामिल थे।’

दोनों देशों के सत्ताधारी दलों के बीच संबंध बेहतर करने की पहल
साल 2020 में गलवान में हुई सैन्य झड़प के बाद भारत और चीन के संबंधों में तल्खी आ गई थी और दोनों देशों के बीच तनाव भी काफी बढ़ गया था। हालांकि अक्तूबर 2024 में जब दोनों देश सीमा पर तैनात सैनिकों को पीछे हटाने के लिए सहमत हुए, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में बेहतरी देखी गई है। हालांकि चीन की सत्ताधारी पार्टी सीपीसी का भारत के प्रति रुख बेहद सकारात्मक नहीं रहा। पारंपरिक तौर पर भाजपा और सीपीसी एक दूसरे की वैचारिक तौर पर विरोधी रही हैं। अब माना जा रहा है कि दोनों देशों के सत्ताधारी दलों के बीच भी संबंध बेहतर करने की कोशिश की जा रही है।  

Leave a Reply

Next Post

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी: घने कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत; हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में रेड अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जनवरी 2026। हिमालय की ऊंची चोटियों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड में जकड़ लिया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही