प्याज खाने से हड्डियां होती है मजबूत, इसके अलावा भी हैं कई और फायदे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19 मार्च 2024। खाने में स्वाद का जायका बढ़ाने के लिए प्याज का उपयोग किया जाता है. लगभग हर तरह की डिश में प्याज का उपयोग किया जाता है, सब्जी में मसाला बढ़ाने के लिए प्याज बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ भी होते हैं।

कब्ज से राहत
प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिनमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसे रोज खाने से मलत्याग में मदद मिलती है और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती है. यदि किसी को कब्ज की परेशानी है, तो उसे प्याज का सेवन विशेष रूप से करना चाहिए।

सूजनरोधी गुण
प्याज में फ्लेवोनोइड और सल्फ़र जैसे कंपाउंड होते हैं, जिसमें सूजन रोधी गुण होते हैं. ये शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं और यदि किसी भाग में सूजन हो रही है, तो उसमें भी फायदा मिलता है।

मेटाबॉलिज्म
प्याज में विटामिन सी, विटामिन B6 होता है, जो मेटाबॉलिज्म और नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है. डाइट में प्याज शामिल करने से स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं.

ब्लड शुगर लेवल
प्याज में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. प्याज इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है, यदि किसी को मधुमेह है, तो वह व्यक्ति प्याज का सेवन कर के इससे छुटकारा पा सकता है.

बोन्स के लिए
प्याज कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फ़ायदेमंद है. हड्डियों के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए।

इम्युनिटी बूस्ट करने में
प्याज विटामिन सी से भरपूर होता है, हरा प्याज शरीर में इम्युनिटी बूस्ट करने का काम करता है, गर्मियों में विशेष रूप से प्याज का सेवन जरूर करें।

Leave a Reply

Next Post

गर्मियों में गन्ने का रस है फायदेमेंद, इंस्टैंट एनर्जी के साथ-साथ इस जूस के हैं कई लाभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 19 मार्च 2024। गर्मियों का सीजन आ गया है और गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद ज़रूरी होता है, यदि शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो कई प्रकार की बीमारियां शरीर को घेरने लगती है, ऐसे में ज़रूरी है शरीर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं