महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,पीएम मोदी, राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम औैर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति बोले- बापू के आदर्शों का पालन करने की जरूरत

सीएम योगी ने लखनऊ में अर्पित की श्रद्धांजलि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जनवरी 2021। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे. यहां बापू को श्रद्धांजलि दी गई।पीएम मोदी ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए बापू को याद किया था।

उन्होंने लिखा था, ” बापू की पुण्यतिथि पर उनको नमन, बापू के विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे. मैं इस मौके पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने  प्राण देने वाले तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं।”  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इससे पहले ट्विटर पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, हमें गांधी जी के अहिंसा, शांति, मानवता के आदर्शों का पालन करना चाहिए।

राजनीतिक हस्तियों ने किया बापू को याद

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सुबह से ही राजनीतिक हस्तियों का आना जाना लगा रहा. पीएम मोदी से पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी राजघाट पहुंचे थे. इसके अलावा उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे. राजनाथ सिंह ने कहा कि, ”महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर मैं उन्हें नमन करता हूँ. आज के दिन हम पूज्य बापू समेत उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी स्मरण करते हैं जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया. मैं ऐसे सभी सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मौके बापू की पुण्यतिथि के मौक पर उन्हें याद किया। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन के कई वरिष्ठ लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का दौरा कार्यक्रम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 जनवरी 2021। गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू 31 जनवरी रविवार को बालोद और एक फरवरी सोमवार को मुंगेली जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे। वे 31 जनवरी को सबेरे 11.30 बजे दुर्ग निवास से कार से प्रस्थान करेंगे और दोपहर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ