मेरठ: कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना गौतम के बिगड़े बोल- मोदी, योगी गुंडों की तरह, मैं भी बनूंगी गुंडी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ 12 मार्च 2022। हस्तिनापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर आकर कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोग कहते थे कि ये लड़की कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। अर्चना ने कहा कि अब वह भी गुंडी बनेंगी, जिससे विधानसभा में रहकर लोगों के काम करा सकें। अर्चना गौतम ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा, ”मुझे विधानसभा के लोग कहते थे कि ये लड़की कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। अब मैं भी गुंडी बनूंगी, जिससे विधानसभा में रह रहे लोगों के काम करा सकूं जैसे अन्य सांसद, मोदी , योगी भी गुंडों की तरह काम करते है।

भगवान राम पर भी दिया विवादित बयान

अर्चना ने कहा कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।

राजनीति की कक्षा में नए अध्यापकों के साथ बढ़ूंगी- अर्चना

अर्चना ने जनता के कई सवालों का फेसबुक पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी राजनीति में नर्सरी कक्षा में हैं। अब धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा जिन अध्यापकों को साथ लेकर वह राजनीति में आगे बढ़ीं वह फेल हैं। अब वह नए अध्यापकों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी। वही, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सत्ता की असलियत पांच वर्ष नही दो वर्ष में ही पता चल जाएगी। शपथ लेते ही पेट्रोल, गैस और सरसों के तेल के दाम बढ़ने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस तान्या होप बॉलीवुड के लिए बेकरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 मार्च 2022। साउथ इंडस्ट्री का जाना–माना खूबसूरत चेहरा, एक्ट्रेस तान्या होप। छोटी सी उम्र और कमसिन–सी अदा। दिल में तमन्ना कुछ बड़ा कर गुजरने की। अपने अभिनय से तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दे रही हैं । एक्ट्रेस तान्या होप […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल