सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलीगढ़, 18 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  में 17 अक्तूबर को आयोजित सर सैयद दिवस समारोह में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद भी शामिल हुए। उन्होंने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि सर सैयद डे में आकर बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम शानदार है और सर सैयद अहमद खान के विचार आज भी जिंदा हैं।

मोहम्मद जुनैद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद के योगदान को सिर्फ देश ही नहीं, पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने संघर्ष और दूरदर्शिता से ऐसी शिक्षण संस्था की नींव रखी, जिसकी शैक्षिक विरासत आज भी आगे बढ़ रही है। एएमयू उसी दूरदृष्टि का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सर सैयद का शिक्षा का संदेश आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ था। जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था करने वालों में मोहम्मद जुनैद सामने आए थे। 

Leave a Reply

Next Post

मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता

शेयर करेसामने आया रौब दिखाने का वीडियो इंडिया रिपोर्टर लाइव  झांसी, 18 अक्टूबर 2026। झांसी के मऊरानीपुर स्थित बड़ी माता मंदिर पर नवरात्र मेले का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने यहां बैरिकेडिंग लगाई है। इसका उद्देश्य मेले क्षेत्र में वाहनों […]

You May Like

सात समंदर पार वाला प्यार: जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के शिप कैप्टन से की शादी....|....जीपीएम में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत....|....वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन: 40,000 लोग हुए शामिल....|....मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता....|....सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद....|....ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें....|....साउथ अभिनेता सूर्या ने छात्रों को दी रील्स छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह....|....ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर....|....आज से पैरा एशियन गेम्स का आगाज....|....ट्रंप का दावा: ईरान से युद्ध जल्द होगा खत्म