बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 22 मार्च 2024। अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जानकारी के अनुसार केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने की संभावना है। यह 52 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होने के बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप-राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने यात्रा की व्यवस्था और तैयारियों पर चर्चा के लिए राजभवन में एक बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के समापन के बाद प्रशासन श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी में जुट जाएगा। यात्रा के लिए पंजीकरण अगले महीने के अंत में विभिन्न बैंकों की शाखाओं में शुरू होने की उम्मीद है। यात्रा की आरती का सीधा प्रसारण जुलाई महीने से शुरू होगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष बालटाल और पहलगाम मार्गों से एक जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

Leave a Reply

Next Post

"बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र", राज्य के स्थापना दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और राज्य की प्रगति की कामना की। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बिहार दिवस पर राज्य के […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए