यूपीआई पर शुल्क यानी जनता की जेब पर सीधा हमला, मोदी सरकार अपना फैसला वापस ले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 09 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाने की बात सामने आना मोदी सरकार की जनविरोधी आर्थिक सोच को उजागर करता है। जिस यूपीआई को देश की डिजिटल क्रांति की पहचान बताकर प्रचारित किया गया, आज उसी के इस्तेमाल पर आम जनता से पैसा वसूलने की तैयारी क्यों?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले जनता को कैशलेस भुगतान की ओर धकेला, अब उसी व्यवस्था को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश हो रही है। देश का छोटा दुकानदार दिनभर में दर्जनों डिजिटल भुगतान करता है। यदि हर लेनदेन पर शुल्क लगा, तो इसका सीधा असर उसके मुनाफे और आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा क्या मोदी सरकार अब चाय, सब्जी, दूध और छोटी-छोटी खरीदारी पर भी जनता से डिजिटल भुगतान का शुल्क वसूलेगी? सरकार को जनता की सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्था को कमाई का एटीएम बनाने की कोशिश बंद करनी चाहिए। देश की जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से परेशान है। ऐसे समय में यूपीआई पर नया शुल्क लगाना जनता के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा होगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की यूपीआई पर शुल्क नहीं जनता को राहत देना चाहिए। डिजिटल भुगतान पर टैक्स नहीं महंगाई बढ़ेगी आमदनी कम होगा खर्चा बढ़ेगा। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।जेब काटना बंद किया जाये।यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला तत्काल वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Next Post

कमरे में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अम्बिकापुर, 09 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भलौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके कमरे से बरामद होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा