मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात पर लोकसभा में पीएम मोदी ने एक भी शब्द नहीं कहा, कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जुलाई 2024। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में मणिपुर के प्रति “निष्ठुर व्यवहार” दिखाया और कोई संवेदना नहीं जताई, जिसके कारण सदन में हंगामे की स्थिति बनी। पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि अगर बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद को सदन में बोलने का मौका दिया जाता तो तो संसद से मणिपुर को लेकर एक अच्छा संदेश जा सकता था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर निचले सदन में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जवाब दिए जाने से पहले कांग्रेस चाहती थी कि बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से उसके सांसद अलफ्रेड आर्थर को बोलने की अनुमति मिले। आसन से अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस और सहयोगी दलों के सांसदों ने प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान नारेबाजी की। गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, “सदन के अंदर कल एक दुखद नजारा देखने को मिला। हमारी मांग थी और नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने इस बात को उठाया कि मणिपुर के दोनों सांसदों को अपनी बात रखनी चाहिए क्योंकि राहुल जी जानते थे कि अगर दोनों सांसदों को अपनी बात रखने का समान मौका नहीं मिलेगा तो सदन से मणिपुर के लोगों को एक गलत संदेश जाएगा।

अफसोस कि PM मणिपुर की व्यथा सुनना ही नहीं चाहते
उनका कहना था, “हमारे आंतरिक मणिपुर के सांसद ने सदन में अपनी बात रखी। हम चाहते थे कि बाहरी मणिपुर के सांसद भी अपनी बात रखें। लेकिन अफसोस कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर की व्यथा सुनना ही नहीं चाहते।” कांग्रेस सांसद ने दावा किया, “प्रधानमंत्री मोदी ने दो घंटे भाषण दिया, वही पुरानी घिसी-पिटी बातें करते रहे, लेकिन मणिपुर पर कुछ नहीं बोला। इसलिए ‘इंडिया’ गठबंधन ने एकजुट होकर मणिपुर के लिए न्याय की आवाज उठाई।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री सदन में अपने चुटकुले सुनाते रहे, राजनीति को निम्न स्तर पर ले गए, लेकिन मणिपुर के एक सांसद को सुनने के लिए उनमें धैर्य नहीं था, संवेदना और सहानुभूति नहीं थी।

INDIA गठबंधन ने कहा मणिपुर भारत का हिस्सा है
गोगोई का कहना था, “मुझे लगता है कि कल हमने एक ऐतिहासिक मौका गंवा दिया, जब हम संसद से एक संदेश दे सकते थे, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन ने यह संदेश दिया कि मणिपुर भारत का हिस्सा है और वहां लोगों पर जो अत्याचार हुआ है उसे हम भूले नहीं हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर को लेकर ‘‘निष्ठुर व्यवहार” दिखाया, जिसके कारण सदन में गतिरोध का माहौल बना। कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने आरोप लगाया कि उस समय नेता प्रतिपक्ष को भी बोलने का मौका नहीं दिया गया, जबकि सदन में ऐसा नहीं होता है।

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में खुलेंगे महिला पिंक थाने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 03 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयों में महिला पिंक थाने खुलेंगे. इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है. इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं