‘यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी’: लालू यादव के बयान का संजय राउत ने किया समर्थन, बोले- माहौल राहुल के पक्ष में

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 जुलाई 2024। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28 वां स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा नीत एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस साल अगस्त तक ही यह सरकार चलेगी। लालू यादव के इस दावे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ने लालू यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि माहौल अभी भी राहुल गांधी के पक्ष में है। संजय राउत ने कहा, “यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। मैंने पहले भी यह कहा है। देश में जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, उससे चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के मन में यह बात बैठ गई कि नरेंद्र मोदी की सरकार बैसाखी के सहारे चल रही है। यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। लालू यादव ने जो कहा वह बिलकुल सही है।”

जोगेश्वरी भूमि मामले को लेकर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर के खिलाफ दर्ज जोगेश्वरी भूमि मामले में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। इस मामले पर भी संजय राउत ने बात की। उन्होंने कहा, “भाजपा को यह स्वीकर करना चाहिए कि वे डर पैदा करने के लिए ऐसे मामले दर्ज कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी डर के मारे उनके पीछे चले गए। रवींद्र वायकर ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो गए। हमारे नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हमारे ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अगर शिकायत अधूरी जानकारी और गलतफहमी के आधार पर दर्ज की गई है तो मेरी देवेंद्र फडणवीस से मांग है कि ईओडब्ल्यू के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”

दरअसल, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर, उनकी पत्नी और चार करीबी सहयोगियों के खिलाफ दर्ज जोगेश्वरी भूमि मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी है। ईओडब्ल्यू ने कहा कि बीएमसी की ओर से दायर शिकायत ‘अधूरी जानकारी और गलतफहमी’ पर आधारित थी। वायकर पूर्व में शिवसेना उद्धव गुट में थे पर लोकसभा चुनाव से कुछ समय पूर्व ही वे सीएम एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेट खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये इनाम देने पर विपक्ष बिफरा, कहा- सीएम अपनी जेब से दें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 जुलाई 2024। महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि ऐसा करके सरकार अपनी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं