केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, कोरोना प्रभावित इलाकों में लौट सकता है लॉकडाउन

indiareporterlive
शेयर करे

दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ली

भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की तैयारी

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 नवंबर 2020। दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. इस वजह से दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले ली गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है। अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी, जिसे अब फिर से वापस ले लिया गया है.। इसके साथ ही दिल्ली सरकार, कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी, जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगेगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त है, लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मदद की है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारें मिलकर काम कर रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी जरूरत है कि लोग ध्यान रखें। कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। मेरी अपील है कि कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत हुई है, जो महाराष्ट्र से ज्यादा है। दिल्ली में कोरोना का कहर किस तरह बरपा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस महीने हर घंटे चार लोगों की मौत हो रही है। नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं, भारत में कोरोना से अब तक कुल 88 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में अब तक 1.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आज की तारीख में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल  हैं. इन्हीं राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिए जांच के निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 नवम्बर 2020। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। ताम्रध्वज साहू ने रायपुर जिले के […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर